फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Laborer died after being buried under wall in Maharajganj

UP News: महराजगंज में दीवार के नीचे दबकर मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

Fri, 03 Mar 2023 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Mar 2023 01:56 PM IST
सार

कुशीनगर जिले के बसडीला निवासी भीम मुसहर (35) की निचलौल थाना क्षेत्र के लेदी गांव में ससुराल है। वह पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। घर से कुछ दूर गांव में ही एक मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। भीम शुक्रवार सुबह खाना खाने के बाद मजदूरी करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Laborer died after being buried under wall in Maharajganj
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के लेदी गांव में शुक्रवार सुबह दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर घायल हो गया। परिजन ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराए। चिकित्सकों ने घायल मजदूर की जांच कर मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के बसडीला निवासी भीम मुसहर (35) की निचलौल थाना क्षेत्र के लेदी गांव में ससुराल है। वह पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। घर से कुछ दूर गांव में ही एक मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। भीम शुक्रवार सुबह खाना खाने के बाद मजदूरी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी बीच भीम के ऊपर अचानक जर्जर मकान की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने भीम मुसहर की मौत हो गई। भीम के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी शिवराती देवी और एकलौते बच्चे उत्तम (7) का रो रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत साली के तीन बच्चों की भी परवरिश करते थे भीम
पति के मौत पर सीएचसी परिसर में बिलखती पत्नी शिवराती देवी ने बताया कि बड़ी बहन सोनी की शादी भेड़हारी गांव में हुई थी। बहन के तीन बच्चे भोलू (12), झिनक (10) और संतरा (8) छोटे थे। तभी बहन सोनी की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद बहन के पति ने दूसरी शादी कर बहन के तीनों बच्चों को अपने पास से हटा दिया। जिसके बाद पति अपने पास तीनों बच्चों को रखकर देखभाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed