फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lab operator accused of beating Asha's daughter-in-law and forcibly injecting her son

Maharajganj News: लैब संचालक पर आशा बहू को पीटने व बेटे को जबरदस्ती सुई लगाने का आरोप

Sun, 31 Aug 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Lab operator accused of beating Asha's daughter-in-law and forcibly injecting her son
परतावल। श्यामदेउरवां कस्बे के महम्मदा गांव के मोड़ पर स्थित एक पैथालॉजी लैब पर शनिवार की शाम को दामाद की जांच कराने पहुंची आशा कार्यकर्ता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला बड़हरा बरईपार की आशा मीना देवी अपने दामाद संगम की जांच कराने के लिए श्यामदेउरवां स्थित लैब पर पहुंची थी। जांच कराने के एवज में लैब संचालक ने 350 रुपये ले लिए। आशा बहू ने आरोप लगाया कि जांच शुल्क से 150 रुपये अधिक वसूले गए। जब उन्होंने अतिरिक्त पैसे वापस मांगे तो लैब संचालक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि संचालक ने आशा के बेटे जितेंद्र को जबरन कोई इंजेक्शन लगा दिया। घटना के बाद परिजनों ने आशा मीना देवी को इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed