{"_id":"6418b84f2740e29d640ea524","slug":"kshetra-panchayat-meeting-maharajganj-news-c-7-1-92557-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ का बजट अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ का बजट अनुमोदित
Tue, 21 Mar 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
सदर ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करती ब्लाक प्रमुख सोनी कश्यप।संवाद
क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ का बजट अनुमोदित
- सदर ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में आवास, मनरेगा, शौचालय व पेंशन आदि पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। क्षेत्र पंचायत सदर की बैठक सोमवार को ब्लॉक सभागार मेंं हुई। इसमें वित्तीय-वर्ष 2023-24 में ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत से पांच करोड़ से विकास कार्य कराने का बजट अनुमोदित किया गया। वहींं, जनप्रतिनिधियों की ओर से आवास, मनरेगा, शौचालय व पेंशन से जुड़े मामले भी उठाए गए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सोनी कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। सभी पूरी तत्परता से कार्य करें, जिससे कि ब्लॉक विकास के दिशा में मॉडल बन सके। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि समग्र प्रयास से ही ब्लॉक को मॉडल बनाने में सफलता मिलेगी।
ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ऐसे कार्यों पर विशेष जोर दें जिसे पूरे समुदाय को लाभ प्राप्त हो सके। मनरेगा के कार्यों से अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जाए। आवास व पेंशन योजना का लाभ पात्रता के आधार पर जरुरतमंदों को दिलाया जाए। इस दौरान प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आवास व शौचालय का कोटा बढ़ाया जाए
क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित प्रधान अमरजीत साहनी आदि ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में आवास को कोटा को बढ़ाया जाए। जिससे कि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। पिपरा रसूलपुर के प्रधान रमेश सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय के लक्ष्य को भी बढ़ाया जाए, जिससे कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को उसका लाभ दिया जा सके। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पेंशन, मनरेगा से जुड़ा मामला उठाया।