{"_id":"61c4cc5d34d63f64d36604aa","slug":"kothobhar-s-problem-not-solved-maharajganj-news-gkp421025221","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर बढ़ा सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर बढ़ा सुविधा नहीं
विज्ञापन
शहर में शामिल कोठीभार में समस्याओं का अंबार
सिसवां बाजार (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार में शामिल कोठीभार गांव में समस्याओं का अंबार है। जहां, पोखरियों पर अतिक्रमण की समस्या बरकरार है वहीं, लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यहां के लोगों को आवास व शौचालय का लाभ नहीं मिला है वहीं, बहुत से जॉब कार्डधारकों को काम नहीं मिल रहा है।
कोठीभार की जनसंख्या लगभग तीन हजार है जिसमें दो टोले हैं। दोनों टोलों के साथ पोखरी व पांच कुएं थे। लेकिन, लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं, नाली, सड़क, पथ प्रकाश, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। दिग्विजय मिश्रा ने बताया कि दो वर्ष से हम शहरी सीमा के अंदर है, लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। ज्यादातर हैंडपंप भी खराब हो चुका है। शिव प्रसाद का कहना है कि यहां जरूरतमंदों को आवास नहीं मिल रहा है। इसके अलावा पथ प्रकाश की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। सफाई गांव में नहीं आते हैं।
सीमा देवी ने कहा कि गांव ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण, महिलाओं व बच्चों के लिए पार्क का निर्माण होना चाहिए। अंजू देवी ने कहा कि हम लोगों को शहर में शामिल होने के बाद भी बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। प्रशासक मोहम्मद जसीम ने बताया कि जिस गांव से समस्या की शिकायत मिल रही है। वहां, त्वरित समस्या का समाधान किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार नगर पालिका के शामिल गांव का विकास किया जा रहा है।