{"_id":"68f52b818f4e4238410bbc5d","slug":"kopeshwar-nath-temple-illuminated-with-21000-lamps-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1040-140094-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 21 हजार दीपों से जगमग हुआ कोपेश्वर नाथ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 21 हजार दीपों से जगमग हुआ कोपेश्वर नाथ मंदिर
Sun, 19 Oct 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कोपिया स्थित कोपेश्वरनाथ शिव मंदिर पर दीपयज्ञ के दौरान सजा हुआ मंदिर । संवाद
तिघरा। कोपेश्वर नाथ मंदिर परिसर रविवार की शाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। 21 हजार दीपों से सजा यह दिव्य दृश्य श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बना। दीपोत्सव कार्यक्रम में डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप मीणा, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक दिग्विजय उर्फ जय चौबे तथा प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार ने कहा कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, यह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। कोपेश्वर नाथ मंदिर पर इस भव्य दीपोत्सव का आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। एसपी संदीप मीणा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को जोड़ते हैं और हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि कोपिया का यह दीपोत्सव अब जन-जन का पर्व बन गया है, यह आयोजन पूरे क्षेत्र के गौरव का प्रतीक है। इस दौरान महंत भारती, राजू गोस्वामी, पंचराम गौतम, गौरव सिंह, राघवेन्द्र सिंह, मान सिंह यादव, अर्जुन चौधरी, एसओ राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।