फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kohdvl incident blocked roads in protest

कोहड़वल कांड के विरोध में सड़क जाम

Wed, 24 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 24 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा/रतनपुर। कोहड़वल की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। डीजीपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को नौड़िहवा चौराहे पर हियुवा कार्यकर्ता जुटे। सड़क जाम कर प्रदर्शन और जनसभा की। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि कोहड़वल की घटना योजनाबद्ध तरीके से सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर की गई है। गांव में इंदिरा आवास की जांच के दौरान अनियमितता सामने आने लगी।
विज्ञापन


जिसके बाद ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने हड़बड़ शुक्ल व उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर   दिया। इलाज के दौरान 21 फरवरी को उनकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार  नहीं कर सकी। मांग कि है कि आरोपियों पर हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएं। अभियुक्तोंको गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जांच कर इसमें शामिल लोगों को धारा 120बी के तहत अभियुक्त बनाया जाए। चेतावनी दी कि 48 घंटे के अंदर मांगों को नहीं पूरा किया गया। ग्रामीणों के साथ आंदोलन चलाया जाएगा। अमरनाथ ओझा, संतोष त्रिपाठी, रामबेलास भारती, रामपत भारती, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed