CBSE Result 2023 Out: सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित, जानिए महराजगंज से कौन बना टॉपर
महराजगंज जिले के बिशप एकेडमी महराजगंज में सीबीएसई बोर्ड इंटर में अजय कुमार 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर हैं, इनके पिता पंकज कुमार आइसक्रीम फैक्टरी संचालित करते हैं। शहर के मऊपाकड मोहल्ले में रहते हैं।
विस्तार
सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में महराजगंज जिले में फरेंदा कस्बे के स्कालर्स एकेडमी की छात्रा अंजलि सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनी। मूल रूप से संतकबीर नगर जिले की निवासी अंजली सिंह के पिता सुनील सिंह कस्बे में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। मां सीमा सिंह गृहणी हैं। बेटी की सफलता को लेकर पूरे परिवार को गर्व है।
अंजली सिंह का सपना साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से बेहद प्रभावित हैं। अंजली ने बताया कि वह रोजना 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती हैं और उनका पसंदीदा खेल बैडमिंटन है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरूजनों को दिया है।
उन्होंने बताया कि सफलता के लिए हमेशा परिश्रम करने की जरूरत है। विषय के प्रति बेहतर ज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें। याद करने से ज्यादा अच्छा समझना होता है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर बनकर पापा के सपने को साकार करूंगी। सफलता के लिए हमेशा मेहनत करते रहने की जरूरत है। विद्यालय के प्रबंधक सैय्यद अरशद व प्रधानाचार्य बीनू के आर ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
आईसक्रीम फैक्टरी चलाने वाले का बेटा जिले में दूसरे स्थान पर
महराजगंज जिले के बिशप एकेडमी महराजगंज में सीबीएसई बोर्ड इंटर में अजय कुमार 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर हैं, इनके पिता पंकज कुमार आइसक्रीम फैक्टरी संचालित करते हैं। शहर के मऊपाकड मोहल्ले में रहते हैं।
अजय के दो भाई हैं। सबसे बड़े विजय कुमार हैं, जो बीफार्मा की पढ़ाई आईटीएम गीडा से करते हैं। अजय की दो बहने हैं। सबसे बड़ी अंजली की शादी हो गई है। वही दूसरे नंबर पर अदिति हैं जो बीकाम की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। अजय की माता का नाम चंद्रकला देवी गृहणी हैं।
इसे भी पढ़ें: अबकी शिमला, जम्मू और मसूरी घूमने है जाना, नहीं चलेगा कोई बहाना
अजय ने बताया के छह से सात घंटे की पढ़ाई करनी पड़ी। भविष्य में डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना प्रमुख उद्देश्य है। स्कूल में सभी शिक्षकों ने बेहतर ढंग से मार्गदर्शन किया, इस वजह से यह सफलता मिली है। मेरे पसंदीदा नेता सीएम योगी हैं। उनकी बेबाक कार्य शैली पसंद आती है। खाली समय में खेलना अच्छा लगता है। पसंदीदा खेल क्रिकेट है।
अजय ने बताया कि इस सफलता के पीछे मम्मी और पापा का श्रेय हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान धैर्य के साथ मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। जितनी देर पढ़े मन लगाकर पढ़े। सिर्फ किताबों की तरफ देखते रहने से पढ़ाई नहीं होती है। एकाग्रचित होकर समयबद्ध पढ़ाई करने से सफलता मिलती है।
सफाई कर्मचारी के बेटे की इंजीनियर बनने की इच्छा
शहर के थोड़ी दूरी पर नरायनपुर गांव के रहने वाले छात्र सूर्य कुमार गुप्ता ने बताया कि सबसे बड़ी बहन समीक्षा गुप्ता हैं। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। तीसरे नंबर पर भाई सचिदानंद गुप्ता बिशप में ही आठ में पढ़ाई करते हैं। मां रिंकी गुप्ता आशा कार्यकर्ता हैं। सूर्य कुमार ने बताया कि आईआईटी को तैयारी कर रहे हूं। आगे चलकर इंजीनियर बनना हैं। पसंदीदा खेल क्रिकेट और फुटबाल हैं। राजनीति में कोई रुचि नहीं हैं। प्रत्येक दिन आठ घंटे पढ़ाई करनी पड़ी। विषय के बारे में विस्तार से पढ़ना पड़ा। परिवार के सभी सदस्य और स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से यह मुकाम मिला हैं। उन्होंने बताया कि खाली समय से दोस्तों से साथ बाते करना अच्छा लगता है।