फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   khod de sadak

खोद दी सड़क, चलना हुआ मुश्किल

Wed, 15 Jan 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
khod de sadak
महराजगंज जिले में कैम्पियरगंज-सरय नहर राप्ती निर्माण खंड-2 पर ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान है? - फोटो : MAHARAJGANJ
मानक के अनुरूप डायवर्जन नहीं, खोद दी सड़क
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। क्षेत्र के पैसिया ललाईन-खोरिया संपर्क मार्ग पर चलना इन दिनों टेढ़ी खीर हो गई है। आलम यह है कि कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा सोहट के पास एक पुल बनाया जा रहा है। मानक की अनदेखी करते हुए बिना डायवर्जन बनाए ही सड़क खोद कर काम शुरू करा दिया। इतना ही नहीं पुल के लिए खोदे गए गड्ढों के पास रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया गया है जिससे राहगीर परेशान हैं। आए दिन लोग दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। मामले को लेकर दर्जनों ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।

केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल कैंपियरगंज-सरयू नहर राप्ती निर्माण खंड-2 तुलसीपुर-बलरामपुर द्वारा नहर बनाई जा रही है जो कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंधी, पिपरा सोहट व लक्ष्मीपुर कैथवलिया से होकर जा रही है जो पैसिया ललाईन से खोरिया संपर्क मार्ग सोंधी व पिपरा सोहट के पास पड़ रहा है। जहां विभाग को पुल बनाना पड़ रहा है। पुल के निर्माण में मनमानी लोगों को भारी पड़ रही है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान संजय त्रिपाठी, विनोद चौधरी, भानू शुक्ला, रामजीत, ताहिर अली, प्रमोद यादव, धर्मवीर यादव, यासीन अली, शमशेर, आजाद तिवारी, विजय शंकर मणि आदि ने बताया कि सड़क तोड़ने के पहले डायवर्जन बनाकर उस पर्र इंट बिछाकर हर तरफ लाल रिफ्लेक्टर लगाया जाना चाहिए लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया जा रहा। पुल निर्माण कार्य देख रहे अमरेश सिंह ने बताया कि जल्द ही डायवर्जन सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed