{"_id":"5689346260fbe80a824483a3dd0f50d9","slug":"khair-b-d-and-indore-teams-victorious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" खैराबाद और इंदौर की टीमें विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैराबाद और इंदौर की टीमें विजयी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब सिसवा की तरफ से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. ठाकुर शिवकुमार सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। खेल के दूसरे दिन मॉर्डन क्लब खैराबाद और न्यू लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब इन्दौर, मध्य प्रदेश की टीमें विजयी रहीं।
पहला मैच एएनडी क्लब देवरिया और मॉर्डन क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। जिसमें मैच के आखिरी समय तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल न लगने की वजह से मैच बराबरी पर रहा। जिसका परिणाम पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। जिसमें खैराबाद 5-3 से विजयी रही। दूसरा मैच फुटबॉल एकेडमी सिसवा और न्यू लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब इन्दौर, मध्य प्रदेश के बीच खेला गया।
इस मैच में शुरुआत के 15वें मिनट में ही इन्दौर टीम के खिलाड़ी समय लाल ने गोल मारकर अपने टीम को बढ़त दिलाई। जिसको मैच के आखिरी समय तक फुटबॉल एकेडमी सिसवा की टीम बराबर नही कर सकी और मैच के आखिरी क्षणों में इंदौर के मनोज ने दूसरा गोल मारकर अपने टीम को 2-0 से जीत दिलाई। पहले मैच के मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से गिरिजेश जायसवाल व प्रवीण सिंह रहे और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष शिव जी सोनी रहे। मृगेन्द्र सिंह, छेदी प्रसाद, प्रमोद शर्मा, सुधीर सिंह, शंकर सिंह आदि रहे।