फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kathmandu to Bhairahawa road being closed for four hours due to bridge construction

Nepal: जाम से बचने के लिए पर्यटक रात में कर रहे सफर, इस वजह से चार घंटे ठप किया जा रहा काठमांडू-भैरहवा मार्ग

Tue, 26 Dec 2023 07:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ वाली जगह पर पुल बनाना है इसलिए परिवहन सेवा बंद कर काम शुरू कर दिया गया है। चितवन और तनहु की ओर छह अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोका जाएगा।

विज्ञापन
Kathmandu to Bhairahawa road being closed for four hours due to bridge construction
सड़क पर लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

काठमांडू और पोखरा को देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से जोड़ने वाली नेपाल की मुख्य सड़क मुगलिग के रास्ते आगे जाने पर दिन में चार घंटे आवागमन पर रोक है। जिसके कारण काठमांडू से भैरहवा आने जाने वाले यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक रात में सफर कर रहे हैं। इस सड़क से हर दिन करीब 15,000 वाहन गुजरते हैं। बीते शनिवार से चार घंटे मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को काठमांडू जाने वाले यात्री सुदेश पाल, अर्जुन, प्रतीत निवासी हरियाणा सुबह आठ बजे सोनौली पहुंच गए, लेकिन नेपाल ट्रवेल्स एजेंसी के एजेंटों ने दोपहर बाद जाने की सलाह दी। काठमांड़ो जाने वाले मालवाहक ट्रको को नेपाल नवलपरासी जिले के दाउनने के आगे रोक दिया जा रहा है। बीरगंज से आने वाले वाहनों को हेतोंडा और काठमांडू से आने वाले वाहनों को भक्तपुर में रोक दिया जा रहा है। नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर तुईन नदी पर पुल बनाने के लिए एक दीवार को काटा जा रहा है। जिसमें दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रास्ता बंद रहेगा। 

विज्ञापन

 

अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ वाली जगह पर पुल बनाना है इसलिए परिवहन सेवा बंद कर काम शुरू कर दिया गया है। चितवन और तनहु की ओर छह अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नागाढुंगा-मुगलिग सड़क परियोजना पश्चिम खंड के सूचना अधिकारी कृष्ण आचार्य ने बताया कि नारायणगढ़ से मुगलिग की ओर जाने वाले वाहनों में यात्री वाहन पांढरकिलो बाजार से जुगेड़ी तक सुबह 10:40 बजे तक चल सकते हैं। जबकि मालवाहक वाहनो के लिए भतेरी जंगल से रामनगर तक सुबह 11:30 बजे तक चलेंगे। काठमांडू से आने वाले यात्री वाहनों को मुगलिन बाजार से मनकामना केबल कार तक सुबह 11:55 बजे तक और मालवाहक वाहनों को 11:45 बजे तक चलने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed