{"_id":"6467cfea78ae898ed8095c44","slug":"kaptanganjs-cricket-team-won-the-match-maharajganj-news-c-7-1-173589-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कप्तानगंज की क्रिकेट टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कप्तानगंज की क्रिकेट टीम ने जीता मैच
Sat, 20 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 20 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। ग्राम सभा गिरगिटिया में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। शुभारंभ समाजसेवी शमशेर खान ने किया। इसमें 36 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल में सिमरन कप्तानगंज व सब्बीर रामपुर के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तानगंज सिमरन की टीम ने 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सब्बीर क्रिकेट टीम रामपुर ने 90 रनों पर ढेर हो गई। विजेता टीम को ट्रॉफी व दस हजार नकद धनराशि और उप विजेता टीम को ट्राॅफी व पांच हजार नकद धनराशि देकर ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने सम्मानित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अब्दुल जब्बार, आलोक, कमालुद्दीन, महेंद्र चौधरी, राजेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद