फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Justice Zafir Ahmed takes oath in High Court, celebrations in the district

Maharajganj News: न्यायमूर्ति जफीर अहमद ने ली उच्च न्यायालय में शपथ, जिले में जश्न

Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Justice Zafir Ahmed takes oath in High Court, celebrations in the district
एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार करते अधिवक्ता।
महाराजगंज। नगर पालिका परिषद के वीर बहादुर नगर निवासी जफीर अहमद ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर मिठाइयां बांटी गई। जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति जफीर अहमद ने प्रारंभिक शिक्षा महराजगंज के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज से प्राप्त की और स्नातक की पढ़ाई जवाहरलाल नेहरू स्मारक डिग्री कॉलेज से पूरी की।
विज्ञापन

उन्होंने विधि शिक्षा संत विनोबा डिग्री कॉलेज, देवरिया से प्राप्त की और फिर सिविल कोर्ट महाराजगंज में अधिवक्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 2008 में उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा में चयन के बाद उन्होंने बदायूं, झांसी, अमरोहा और गोंडा जैसे जनपदों में न्यायिक सेवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब वे वर्ष 2030 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में कार्य करेंगे। उनके पिता मोहम्मद जमीर खान भी महाराजगंज के अधिवक्ता रह चुके हैं। न्यायमूर्ति जफीर अहमद महाराजगंज जनपद के तीसरे व्यक्ति हैं, जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बने हैं। इससे पूर्व विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और कलिमुल्लाह खान ने भी यह गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed