{"_id":"69092f25aa301e517859b441cfa08b04","slug":"jln-pg-commotion-in-college-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएलएन पीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएलएन पीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र नेताओं ने प्रवेश पत्र न बटने पर हंगामा कर दिया।
छात्र संघ अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह से गोरखपुर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शुरू होनी है। कॉलेज प्रशासन अभी तक प्रवेश पत्र मुहैया नहीं करा सका है।
कॉलेज प्रशासन जानबूझ कर छात्रों के साथ मजाक कर रहा है। पूरा सत्र बीत गया मगर दो विषय की कक्षाएं केवल दो दिन ही चलीं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, महामंत्री वीरू गौड, उपाध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा कि सभी कालेजों में प्रवेश पत्र वितरित हो चुके हैं लेकिन पीजी कॉलेज में नहीं हुआ। हंगामा के बाद प्राचार्य आरके मिश्र व मुख्य नियंता प्रेमचंद पटेल बाहर आकर छात्र नेताओं को समझा बुझा कर शांत किया।
आधा घंटे बाद कॉलेज में मौजूद छात्र छात्राओं को प्रवेश दिलवाना शुरू किए। छात्र नेताओं का कहना था की कॉलेज मेें किसी भी छात्र या छात्रों का प्रवेश नहीं रोका जायेगा। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि अगर कोई समस्या हो तो समस्या दूर कर तत्काल प्रवेश पत्र दे दिया जाए। इसके बाद मामला शांत हुआ।