फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jawans will keep an eye on every movement of the border

सीमा की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे जवान

Sun, 12 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jawans will keep an eye on every movement of the border
नौतनवां के छपवा स्थित दोमुहना घाट एसएसबी कार्यालय में बैठक करते भारत और नेपाल के अधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
सीमा की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे जवान
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां सीमा की सूचनाओं से उच्चाधिकारियों को कराएंगे अपडेट
नौतनवां (महराजगंज)। दोमुहान घाट स्थित एसएसबी कैंप में रविवार सुबह भारत-नेपाल के उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं दोनों देशों के सहयोग से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई।
दोनों देशों के अधिकारियों ने शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने, संयुक्त गश्त करने, अनावश्यक गतिविधियों पर नकेल कसने, पगडंडी से होने वाले आवागमन पर नजर रखने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

डीएम सतेंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों देशों के अधिकारियों की अहम बैठक हुई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के नाते थोड़ी सी चूक बड़ी समस्या बन सकती है। लिहाजा सूचनाओं के आदान-प्रदान और अलर्ट मोड़ में रहने का एसएसबी और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रूपनदेही जिले के मुख्य जिलाधिकारी कमल प्रसाद पांडेय एवं नवल परासी जिले के मुख्य जिलाधिकारी जोरा सिंह माझी ने कहा कि पगडंडी पर संयुक्त गश्त कर दोनों देशों के जवान छोटी-बड़ी गतिविधियों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। 66वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह ने कहा कि संयुक्त पेट्रोलिंग और तस्करी पर लगाम लगाकर ही दोनों देशों की शांति व्यवस्था को कायम रखा जा सकता है।

इस दौरान महराजगंज के एडीएम पंकज कुमार वर्मा, डीपीओ एसपी नवल परासी मनोज कुमार यादव, एपीएफ एसपी नवल परासी महेश अधिकारी, डीपीओ एसपी रूपनदेही मनोज केसी, एपीएफ एएसपी निरंकर शुक्ला, एसएसबी के उप कमांडेंट जीतलाल, अंजनी कुमार तिवारी, एसडीएम नौतनवां राम सजीवन मौर्य, सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय सहित दोनों देशों के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed