फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   janmatithi kee denee hogee soochana

अब दूसरा डोज लगवाने पर भी जन्मतिथि की देनी होगी सूचना

Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
janmatithi kee denee hogee soochana
अब दूसरा डोज लगवाने पर भी जन्मतिथि की देनी होगी सूचना
विज्ञापन

पहचान पत्र बदलकर नहीं लगवा सकेंगे कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए अब बदले नियमों का पालन करना होगा। केंद्र सरकार ने कोविन पोर्टल में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें जन्मतिथि सबसे महत्वपूर्ण है। दूसरा डोज लगवाने के लिए लाभार्थी को जन्मतिथि युक्त पहचान पत्र देनी पडे़गी। पहली डोज लगवाते समय जिस पहचान पत्र का उपयोग किया गया था, अब उसी पहचान पत्र का उपयोग दूसरा डोज लगवाने में करना पडे़गा। इससे कोई भी व्यक्ति पहचान पत्र बदलकर टीका नहीं लगवा पाएगा।
कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए अब तक सिर्फ जन्म का वर्ष मांगा जाता था। पहचान पत्र के तौर पर एक आईडी व मोबाइल फोन नंबर देना होता है। कई बार लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए बगैर आईडी के केंद्र पर पहुंच जाते हैं। दूसरी डोज के लिए जन्मतिथि या आईडी की दरकार नहीं होती थी। अब दोनों डोज लगवाते समय जन्मतिथि पूछी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि वही पहचान पत्र प्रयोग में लाया जाएगा, जिसमें जन्मतिथि लिखी होगी। इसके अलावा लाभार्थी पहले व दूसरे डोज के बीच पहचान पत्र नहीं बदल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

74.90 प्रतिशत लगा पहला डोज
जिले में टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। अब तक 2189810 लोगों को टीका लग चुका है। पहला डोज 1429229 लगा है यानी 74.90 प्रतिशत लोगों को लग चुका है। दूसरा डोज लगने की गति काफी धीमी है। 39.86 प्रतिशत यानी 760581 लोगों को लगा है।

पुरुषों से ज्यादा महिला जागरूक
कोरोनारोधी टीका लगवाने में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं जागरूक हैं। यही वजह है कि टीका लगवाने में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। 1128212 महिलाएं अब तक टीका लगवा चुकी हैं। 1060406 पुरुष भी टीका लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार कोरोना से बचाव के प्रति महिलाओं ने ज्यादा गंभीरता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed