{"_id":"5d20e6078ebc3e6ce70a8920","slug":"jam-encrochement-maharajganj-news-gkp3129166173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों व दुकानों पर चला बुलडोजर, भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों व दुकानों पर चला बुलडोजर, भड़के व्यापारी
विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौक पर जाम कर रहे व्यापारियों को समझाते कोतवाल रामदवन मौर्य।
- फोटो : MAHARAJGANJ
मकानों व दुकानों पर चला बुलडोजर भड़के व्यापारी, जाम
महराजगंज। शहर के बीच एनएच निर्माण में सड़क के किनारे बने तमाम घरों एवं दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। इससे कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर सक्सेना चौक पर जाम लगा दिया। साथ ही शहर की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। इससे करीब आधे घंटे तक शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह जाम लग गया। परेशान चालक लिंक रोड से निकलने लगे तो वहां भी उन्हें जाम से जूझना पड़ा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह लोगों को समझाकर हालात पर काबू पाया।
शहर में एचएच 730 का चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिससे सड़क किनारे बनीं दुकानें व घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण में मकान व दुकानों को क्षति न पहुंचाई जाए। इस बात को लेकर नगरवासियों ने सक्सेना चौराहे पर जाम भी लगाया। भवन व दुकानों को हटाए जाने से शहर के तमाम लोग खाने को लाले पड़ जाएंगे। शहर से बाहर बाइपास बनवाकर इस नुकसान को रोका जाए। हालांकि, कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर नगर के अजीत जायसवाल, शैल जासवाल, सुशील टिबडेवाल, संदीप निगम, मनीष, हर्षित गोयनका, संतोष गोयनका, संजीव कश्यप, अंकित भालोटि या, विकास सिंहानिया, श्रवण निगम, दिलीप वर्मा, निहाल चौधरी, आकाश, नरेंद्र चतुर्वेदी, विनोद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
----------
अस्पताल के पास लगा जाम
महराजगंज। नगर के फरेंदा मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सामने सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को जिला अस्पताल के पास जाम लग गया, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम हटवाया।