{"_id":"62d46afea1d07d30c8213b97","slug":"jalabhishek-in-shiwalya-today-with-har-har-madew-jaykara-maharajganj-news-gkp4440380191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव के जयघोष के श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव के जयघोष के श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आज श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
महराजगंज। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्त ईटहियां शिव मंदिर में जल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के अन्य शिवालयों में भी रविवार को तैयारी होती रही। सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं।
ईटहिया शिव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा शहर के सिंचाई कॉलोनी शिव मंदिर, कटहरा शिव मंदिर, रामपुरमीर शिव मंदिर, बउरहवा बाबा शिव मंदिर पर श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचेंगे।
सबसे अधिक भीड़ ईटहिया शिव मंदिर में होती है। ऐसे में यहां सुरक्षा के विशेष इंजाम हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। ईटहियां शिव मंदिर पर नेपाल से भी बड़ी संख्या श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से स्वयंसेवक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पं. दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि सावन में भगवान शिव की अराधाना नियम से करने पर कष्ट दूर होते हैं। मनोवांछित फल की प्राप्त होती है। क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दूबे ने बताया कि ईटहिया शिव मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। सुरक्षा कर्मी प्रत्येक हलचल पर नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरे से विशेष रूप से नजर रखी जाएगी।