फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is necessary to post notice of fertilizer unavailability

Maharajganj News: खाद अनुपलब्धता की नोटिस चस्पा करना जरूरी

Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to post notice of fertilizer unavailability
महराजगंज। जिले में संचालित किसी भी साधन सहकारी समिति पर खाद न होने की सूचना को चस्पा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस कैंसिल किया जा सकता है। वहीं सचिवों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कृषि विभाग के मुताबिक, जनपद में उर्वरक की कमी नहीं है। भुगतान व डिमांड के आधार पर उर्वरक प्रतिष्ठान और समितियों पर इसकी उपलब्धता लगातार विभाग की तरफ से की जा रही। बावजूद समिति पर अक्सर ऐसी स्थिति होती है कि किसान सुबह से पहुंचकर खाद के लिए लाइन लगा देते हैं और खुलने के समय पता चलता है कि समिति पर खाद नहीं है। ऐसे में किसानों को मायूस लौटना पड़ता है। हालांकि विभाग का दावा है कि डिमांड के मुताबिक उपलब्धता लगातार सुनिश्चित हो रही, लेकिन डिमांड करने अथवा भुगतान में विलंब पर एक दो दिन ऐसी स्थिति हो सकती है। ऐसे में समिति पर खाद न होने की दशा में खाद नहीं होने की नोटिस चस्पा करते हुए अनुपलब्धता का बोर्ड लगाना जरूरी है। यह नियम उर्वरक प्रतिष्ठानों के लिए भी अनिवार्य है।
विज्ञापन


---------

सभी उर्वरक के प्रतिष्ठानों और सहकारी समितियों को खाद न होने की दशा में नोटिस बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है। अनुपालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed