{"_id":"64d1441941565dfce20454b4","slug":"interview-was-going-on-for-appointment-in-madrasa-even-after-ban-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3493-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोक के बाद भी मदरसे में नियुक्ति के लिए चल रहा था इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोक के बाद भी मदरसे में नियुक्ति के लिए चल रहा था इंटरव्यू
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, जिम्मेदारों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। शहर स्थित एक मदरसे में नियुक्ति पर रोक लगाने के बाद भी सोमवार को शिक्षकों के छह पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी। जिसके लिए मदरसा में आवेदकों का इंटरव्यू भी चल रहा था। जिसकी भनक मदरसा के ही दूसरी कमेटी को लग गई। जिसके सदस्यों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मदरसा के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम ने इंटरव्यू ले रहे जिम्मेदारों से जरूरी कागज की मांग की। जिस पर वह कागजात नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस मौके से पांच लोगों को पकड़ थाना ले गई। जहां उन्हें बिना शासन के आदेश लिए कोई भी प्रक्रिया शुरू करने पर कार्रवाई की सख्त हिदायत देते हुए शांतिभंग में पाबंद की।
शहर के महाशय मुहल्ला निवासी आबिद अली ने बताया कि वह शहर स्थित एक मदरसा में चयन प्रक्रिया के खिलाफ 2 अगस्त को रजिस्ट्रार मदरसा परिषद उत्तर प्रदेश से शिकायत की थी। जिस मामले में नियुक्ति पर रोक लगाने का आदेश मिला था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने भी मदरसा को पत्र जारी कर आदेश को पालन करने के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद भी कुछ जिम्मेदारों की ओर से नियुक्ति के लिए चोरी छिपे नियम विरुद्ध तरीके से इंटरव्यू किया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मदरसा में दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर पांच लोगों को थाना लाई थी। जिन्हें शांतिभंग में पाबंद किया गया है।मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरूल ओलूम के प्रधानाचार्य ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि नियुक्ति के लिए साक्षात्कार को अग्रिम तिथि तक निरस्त किया जा रहा है।