फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   International bus station

सोनौली में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन

Sat, 03 Aug 2019 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
International bus station
सोनौली बस डिपो का निरीक्षण करते डीएम अमरनाथ उपाध्याय व एसपी रोहित सिंह सजवान - फोटो : MAHARAJGANJ
सोनौली में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन
विज्ञापन

महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि सोनौली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन बनेगा, ताकि यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही विदेशियों के बीच देश की बेहतर छवि बन सके।

डीएम अमरनाथ उपाध्याय और एसपी रोहित सिंह सजवान शुक्रवार को सोनौली बस स्टेशन एवं पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। बस स्टेशन परिसर के निरीक्षण में बस स्टेशन प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी अच्छे आर्किटेक्ट से सोनौली स्टेशन का अंतरराष्ट्रीय स्तर इस्टीमेट तैयार कराएं, जिसे शासन में भेजकर धन की मांग की जा सके। डीएम ने कहा कि सोनौली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन बन जाने से विदेशियों और सैलानियों के बीच देश की अच्छी छवि उभर कर सामने आएगी। एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि सोनौली में यदि राजस्व विभाग से भूमि मिल जाए तो पुलिस चौकी का निर्माण करा दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि बस स्टेशन के बगल में एक भूमि है। सुरक्षा की दृष्टि से उस भूमि में एक किनारे पुलिस चौकी को स्थापित कराया जा सकता है। सोनौली बस डिपो की खाली 6.5 एकड़ की जमीन पर शासन के आदेश पर इसका सुंदरीकरण के साथ फायर बिग्रेड पुलिस चौकी, एसी कमरे, बाईफाई, एटीएम और खाने-पीने की दुकानें भी बनाई जाएंगी। इस दौरान एसडीएम नौतनवां, बस स्टेशन इंचार्ज, परियोजना अधिकारी डूडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed