{"_id":"64d1440ffd1eaee9ad0c3874","slug":"interlocking-scattered-somewhere-then-the-road-turned-into-a-pit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-3450-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कहीं बिखरे इंटरलॉकिंग, तो कहीं गड्ढे में तब्दील हो गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कहीं बिखरे इंटरलॉकिंग, तो कहीं गड्ढे में तब्दील हो गई सड़क
विज्ञापन
कस्बे के लोगों की समस्याओं पर गंभीर नहीं जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत घुघली के सभी वार्डों की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे व इंटरलॉकिंग से बनी सड़क टूटकर बिखर गई है। अधिकारी वार्ड की सड़कों को ठीक कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
गांधी नगर में रेलवे ढाले से नगर पंचायत कार्यालय तक जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क की ईंट टूटकर बिखर गई है। सभासद रोशनी जायसवाल ने बताया कि सड़क ठीक कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कस्बे के राकेश, वीरेंद्र और मनोज यादव ने बताया कि नेहरू नगर, सरस्वती नगर में स्थित चैनपुर से बाईपास रेलवे ढाले तक जाने वाली सड़क में गड्ढे बन गए हैं। यही हाल घुघली कप्तानगंज मुख्य मार्ग से सटे ढोडीला में स्थित अस्पताल वाली रोड का है। जिस पर गंदगी का अंबार लगा है। सड़क बने लगभग सात आठ वर्ष हो गए। इंटरलॉकिंग टूटकर बिखर गई है। जिस पर घास फूस उगे हैं। उसरहवा टोला से लेकर मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क भी चलने लायक नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि नगर के विकास के लिए प्रस्ताव बना है। बजट आते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।