फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Interdistrict Byke Lifter Gangs 3 accused arrested

अतंर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन आरोपित गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Interdistrict Byke Lifter Gangs 3  accused arrested
अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर शहर समेत जिले के अन्य स्थानों पर बाइक चोरी करने वाले आखिरकार पकड़ लिए गए। पुलिस के सिरदर्द बन चुके अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय चालान कर दिया गया। जहां से उनको जेल भेजा गया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में मामले का पर्दाफाश करते हुए कहा कि पुलिस टीम बाइक चुराने वाले गिरोह के सदस्यों पर नजर रखना शुरू किया। साथ ही प्रत्येेक दिन जांच अभियान में तेजी से किया जाने लगा। इसी क्रम में पुलिस टीम मंगलवार को जांच के दौरान चिउरहा नहर पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल देखी। उसको रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक गाड़ी को मोड़ कर भागना चाहा। लेकिन वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद आरोपित से नाम पता, भागने का कारण व गाड़ी का कागज मांगा गया तो वह नहीं दे सका। अशरफ बाइक चला रहा था। वहीं, शोएब बाइक पर बैठा था। पूछा गया तो बताया कि यह गाड़ी पुरंदरपुर मोहनापुर से चुराई गई।
विज्ञापन

शोएब ने बताया कि हम लोग का एक गिरोह है जिसमें नजरे आलम रेकी करता है। गाड़ियों को अपने ऑटो सर्विस सेंटर में छिपाता है। जहां पर हम लोग गाड़ियों की पहचान छिपाने के लिए गाड़ियों का नंबर बदल देते हैं और ग्राहक खोज कर बेच देते हैं, जो रुपये मिलता है। उसे आपस में बांट लेते हैं। दोनों ने बताया कि हम लोगों ने पहले भी महराजगंज से कुछ गाड़ियों को चुराकर नेपाल में बेचे हैं। 15500 रुपये हमारे पास बचे हैं। शोएब की निशानदेही पर टीम आटो सर्विस सेंटर गोपलापुर थाना फरेंदा पहुंची। जहां पर नजरे आलम मिला तथा सर्विस सेंटर चेक किया गया तो वहां पर चोरी की 16 मोटरसाइकिल बरामद हुई। एसपी ने बताया कि अरोपित अशरफ खाना उर्फ निरहुआ निवासी झुनुआ थाना फरेन्दा, शोएब खान निवासी अखरा थाना लोटन, सिद्धार्थनगर निवासी झुनुआ थाना फरेन्दा एवं नजरे आलम निवासी सेखुई थाना फरेन्दा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed