फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Integrated check post being built on both sides of India-Nepal

Indo Nepal News: भारत-नेपाल दोनों तरफ बन रही एकीकृत जांच चौकी, 2004 में मिली थी मंजूरी

Sat, 26 Nov 2022 03:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Nov 2022 03:53 PM IST
सार

वर्ष 2004 में सोनौली में एकीकृत जांच चौकी बनने की मंजूरी मिली थी। भारतीय क्षेत्र से होकर नेपाल जाने एवं आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए कस्टम एवं आव्रजन की सुविधा एक छत के नीचे मिलेगी। इसके लिए निर्धारित मानक के अनुसार जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Integrated check post being built on both sides of India-Nepal
भारत नेपाल सीमा पर एकीकृत जांच चौकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत नेपाल सीमा पर एकीकृत जांच चौकी बननी शुरू हो गई है। भारत ही नहीं नेपाल में भी एकीकृत जांच चौकी बननी शुरू हो गई है। इससे आने वाले दिनों में जहां समस्याएं दूर होंगी, वहीं सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। वाहनों की आवाजाही के दौरान जरूरी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एक छत के नीचे ही सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिससे यात्री समेत पर्यटकों की मुश्किल दूर हो जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 2004 में सोनौली में एकीकृत जांच चौकी बनने की मंजूरी मिली थी। भारतीय क्षेत्र से होकर नेपाल जाने एवं आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए कस्टम एवं आव्रजन की सुविधा एक छत के नीचे मिलेगी। इसके लिए निर्धारित मानक के अनुसार जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रकों  को जरूरी प्रपत्रों पूरा करने में आसानी होगी। एकीकृत चौकी में करीब पाच हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। चालकों के साथ ही यात्रियों के लिए भी विशेष सुविधाएं रहेगी। पूरी परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एकीकृत जांच चौकी 700 करोड की लागत से 143 एकड़ भूमि में बनाई जाएगी। सीमा पार व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत जांच चौकी मददगार होगी। जुगौली व सुकरौली गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से जोड़ने के लिए सड़क भी बनाई जाएगी।


भूमि अधिग्रहण करीब पूरा हो गया
एकीकृत जांच चौकी के लिए  भूमि अधिग्रहण करीब पूरा हो गया है। 300 किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। राजस्व विभाग के अनुसार 288 किसानों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष 12 भू-स्वामियों के साथ औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। 79 करोड़ रुपये में जमीन का अधिग्रहण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed