{"_id":"67dc4119a6a280f35707ac7d","slug":"instructions-to-departments-for-collection-of-tax-and-revenue-as-per-target-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145091-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति के निर्देश
Thu, 20 Mar 2025 09:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, परिवहन, विद्युत देय एवं अलौह खनन वसूली आदि में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के निर्देश दिए। आबकारी शुल्क व मंडी आवक में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी शहरी निकायों को राजस्व वृद्धि के लिए कार्ययोजना बढ़ाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए सिसवा बाजार चीनी मिल द्वारा शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। विशेषकर धारा 34 एवं धारा 67 के वादों के निस्तारण को लक्ष्य निर्धारित करते हुए निस्तारण के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी समय सीमा में आवेदनों को निस्तारित करते हुए डाटा फीडिंग का कार्य अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। संवाद