{"_id":"69728fa1816be73c550710e9","slug":"instructions-for-youth-to-invite-big-companies-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-169934-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों को आमंत्रित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवाओं के लिए बड़ी कंपनियों को आमंत्रित करने के निर्देश
विज्ञापन
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद के युवाओं को बेहतर, सुरक्षित एवं स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं के हित में ठोस प्रयास किए जाएं और रोजगारपरक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। ऐसे प्रयासों से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें अपने ही जनपद में सम्मानजनक रोजगार मिल सकेगा। इसके लिए कौशल विकास मिशन और आईटीआई प्रशासन को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जब भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाए, उसकी पूर्व सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को अनिवार्य रूप से दी जाए। इससे यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि किस कंपनी द्वारा कितने युवाओं का चयन किया गया है। उन्हें किस प्रकार के पदों पर रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने आईटीआई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, आईटीआई प्राचार्य, सेवा योजना अधिकारी तथा कौशल विकास मिशन से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।