{"_id":"5aabfb0d4f1c1b5a598b46b5","slug":"instructions-for-accelerating-prime-house-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पीओ डूडा इंदिरा नगर मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की जांच करते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। परियोजना अधिकारी डूडा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। 65 निर्माणाधीन आवासों की जांच की। 312 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित किया गया है। इंदिरा नगर मोहल्ले में परियोजना अधिकारी डूडा सत्येंद्र त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। आवासों में निर्माण की गुणवत्ता को भी जाना। लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उन्होंने समस्याओं के बारे में पूछा तो लाभार्थियों ने बालू न मिलने की समस्या से अवगत कराया।
पीओ डूडा सत्येंद्र त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य की प्रगति के मुताबिक 68 लाभार्थियों को एक लाख प्रत्येक लाभार्थी की दर से और अन्य को 50 हजार प्रति लाभार्थी की दर से भुगतान हुआ है। 312 लाभार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। जैसे-जैसे निर्माण पूरा होगा, रकम लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी। नियम के अनुसार चयनति लाभार्थियों को आवास निर्माण कराना है। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 65 आवासों की जांच हुई, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिलने की बात उन्होंने कही। कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिक में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हर रोज पर्यवेक्षण किया जा रहा है। ऐसे में आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी प्रत्येक दिन अपडेट की जा रही है।