फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent Aasma made everyone cry

Maharajganj News: सबको रुला गई मासूम आसमा

Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Innocent Aasma made everyone cry
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा खास गांव की आसमा अब सदा के लिए ओझल हो गई। वह पढ़ने में तेज थी। हंसमुख स्वभाव होने के कारण वह जल्दी हर किसी से घुल मिल जाती थी। खेलकर आई तो किसी को कुछ नहीं बोली। सीधे कमरे में जाकर फंदे से झूल गई। बालिका की मौत को लेकर परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन

बालिका की मां जेबुन निशा घर पर रहती हैं। रो रोकर उनका बुरा हो गया है। उन्होंने बताया कि बेटी बाहर खेल रही थी। घर में आई तो किसी को कुछ बताई नहीं। कुछ देर तक उसकी आवाज नहीं सुनी तो बुलाते हुए कमरे की ओर गई। कई बार बुलाने पर आवाज नहीं आई तो खिड़की से देखने पर फंदे से लटकी हुई मिली। खेलने के दौरान न जाने क्या हुआ, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

वह पढ़ने में ठीक थी। कोई भी बात कहने पर तुरंत सुनती थी। आसमा के तीन भाई हैं। सबसे बड़े का नाम जबीउल्लाह है। वशीउल्लाह फिर आसमा सबसे छोटा अमानु है। आसमा कक्षा तीन में पढ़ती थी। उसके पिता फैसल कुवैत में रहकर काम करते हैं। वह 25 मार्च को कुवैत गए हैं। आसमा का बड़ा भाई जबीउल्लाह ने बताया कि बहन सभी से मिलजुलकर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों को याद करते हुए वह फफक पड़े। परिवार के अन्य सदस्य भी इस घटना से बेहद आहत हैं। उसके बाबा निजामुद्दीन और चाचा अजमल ने बताया कि वह बाहर खेलने जा रही थी तो बोली अभी थोड़ी देर में आ जाउंगी। एक घंटे के अंदर ऐसी घटना हो गई। वह आज्ञाकारी बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed