{"_id":"61d09287baee0150c177f1e1","slug":"innaguration-of-many-works-maharajganj-news-gkp4221113113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 15 लाख के कार्यों का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ 15 लाख के कार्यों का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य का लोकार्पण करती ब्लॉक प्रमुख मनीषा व पूर्व प्रमुख रामप्रक
- फोटो : MAHARAJGANJ
एक करोड़ 15 लाख के कार्यों का हुआ लोकार्पण
- ब्लॉक प्रमुख बोलीं- क्षेत्र पंचायत का विकास पहली प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख मनीषा ने क्षेत्र पंचायत के एक करोड़ 15 लाख के कार्य का लोकार्पण किया। इसमें इंटरलॉकिंग, भूमिगत नाली व खड़ंजा मार्ग सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
उदितपुर में 310 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य, भगवतनगर परसिया में 359 मीटर खड़ंजा, खंड विकास अधिकारी कार्यालय का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण, बीडीओ आवास का उच्चीकरण कार्य, प्रमुख कक्ष का विस्तारीकरण, झावांकोट में इंटरलाकिंग कार्य व खड़ंजा, कम्हरिया खुर्द व महदेवा दूबें में इंटरलॉकिंग कार्य, गोपलापुर में नाली मरम्मत कार्य, सिसवनिया खुर्द में नाली निर्माण व इंटरलॉकिंग कार्य, सोहरवलिया व उदितपुर के पिपरौली टोले के भूमिगत नाली निर्माण का लोकार्पण किया गया।
ब्लॉक प्रमुख मनीषा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का विकास पहली प्राथमिकता हैं। जिसको लेकर गांवों को बेहतर सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने कहा कि पूरा देश महंगाई से जूझ रहा है। नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। किसान महंगाई से परेशान हैं। जनता सरकार की गलत नीतियों से ऊब चुकी है और परिवर्तन की राह देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस दौरान सूर्यमन यादव, देवीसरन दूबे, दिनेश यादव, साधू सहानी, चरन सिंह, लालदेव यादव, रामकिशुन, शिवप्रकाश यादव, विभूति पांडेय, इरफान, दिनेश चंद्रा, इम्तियाज खान, अजय जायसवाल, रमेश सैनी, गोलू पासवान, सीताराम यादव, सुबोध, सोनू, अंबुज शाही, बबलू गुप्ता, धनंजय यादव आदि मौजूद रहे।