फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information given to children to stay healthy

बच्चों को योग से निरोग रहने की दी जानकारी

Mon, 10 Jun 2019 12:32 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Information given to children to stay healthy
बच्चों को योग से निरोग रहने की दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से नगर के एक मैरिज हाल में रविवार की सुबह आयोजित बाल योग संस्कार शिविर में बच्चों को    ज्ञानपरक जानकारी दी गई। बच्चों ने जहां योग के साथ निरोग रहने के गुर सीखे वहीं उन्हें अध्यात्म के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि श्याम मंदिर के पुजारी पं.रमेश शर्मा ने योग की तमाम सरल विधियों के बारे में बताया। वहीं सदाचार, संयम से जुड़ी जानकारी उदाहरण के माध्यम से बताने का प्रयास किया। उन्होंने भगवान राम के गुणों को अपने जीवन में उतारने के लिए संकल्प दिलाया। इसके साथ ही बाजार में बने फास्ट फूड न खाने की सलाह दी। विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र शर्मा ने वैज्ञानिक ढंग से तथ्यों को समझाने का प्रयास किया। आडंबर से दूर रहने की नसीहत दी। साथ ही वैज्ञानिक क्षमता को विकसित करने का तरीका बताया। नगर प्रभारी दिलीप शुक्ला ने कहा कि योग से निरोग रहने में काफी मदद मिलती है। बच्चे घर पर परिवार के सदस्यों को योग के लिए प्रेरित करें। योग शिक्षक संत कुमार वर्मा, उपेंद्र जायसवाल, गणेश श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर जियालाल, आत्माराम गुप्ता, मनोज मल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed