फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information about health card

स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड के बारे में दी जानकारी

Mon, 18 Mar 2019 12:51 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Information about health card
स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड के बारे में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले के विभिन्न सीएचसी व पीएचसी में तैनात नर्सों के लिए जिला अस्पताल में आयोजित पांच दिवसीय शिशु आहार पूर्ति प्रशिक्षण का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान नर्सों को स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। प्रमाण पत्र देकर प्रशिक्षण का समापन किया गया।
विज्ञापन


 सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित एक कार्ड बनाया जाता है। इसमें गर्भवती महिलाओं को लगने वाले टीके, वजन सहित अन्य जांच की रिपोर्ट भरी जाती है। प्रसव के बाद  शिशु का भी कार्ड बनता है। जिसमें बच्चे का वजन, तापमान, टीके आदि का विवरण होता है। इससे हर माह यह जानकारी मिलती है कि बच्चे का वजन कितना बढ़ रहा है। बच्चे के शारीरिक विकास की भी जानकारी मिलती है। यदि किसी बच्चे का वजन नहीं बढ़ता है या किसी प्रकार की समस्या होती है तो ऐसे बच्चे की जांच  चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। प्रशिक्षक डॉक्टर रामनवल, स्नेहा सिंह, सुमन लता ने जन्म के समय मां और बच्चे को होने वाली परेशानी व उसके समाधान की जानकारी दी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को सीएमएस ने प्रमाण पत्र दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed