फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India's internal situation

भारत की आंतरिक स्थिति को मजबूत करने में सरकार सफल : योगी

Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
India's internal situation
चौक बाजार में महंम अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम। - फोटो : MAHARAJGANJ
भारत की आंतरिक स्थिति को मजबूत करने में सरकार सफल : योगी
विज्ञापन

गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण के दौरान भाउक हुए सीएम योगी
महराजगंज। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक पल के लिए भाउक हो गए। सबसे पहले जयश्रीराम का जयघोष किए। भीड़ ने भी उत्साह के साथ जयश्रीराम बोलकर उत्साह का परिचय दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पूर्व देश की आंतरिक स्थिति बहुत खराब थी। कहीं नक्सलवाद व माओवाद से लोग त्रस्त थे तो कहीं पूर्वोत्तर का उग्रवाद सिर पर था। कहीं कश्मीर का उग्रवाद देश की एकता और अखंडता को चुनौती देता था। धीरे-धीरे उनके दायरे को सिकोड़ते हुए भारत की आंतरिक स्थिति को सुदृढ करने में सरकार को सफलता मिली। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जब यशस्वी नेतृत्व मिलता है तो ऐसे ही होता है। पहले जो आंखें दिखाते थे, घुसपैठ करते थे वह अब पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के सीमावर्ती इलाकों में दूर-दूर तक नजर नहीं आते। यह नए भारत की तस्वीर है जो दुनिया के सभी देशों से आंख में आंख मिलाकर बात करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि याद करिए 2014 के पहले भारत की स्थिति क्या थी। चाहे वह वाह्य सुरक्षा का मामला हो या आंतरिक सुरक्षा का। जब मर्जी प्लेन हाईजैक कर लिया गया जब मर्जी विस्फोट करके निर्दोष नागरिक मार दिए जाते थे। जिस देश की मर्जी होती थी भारत के अंदर घुसपैठ कर लेता था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज नए भारत ने जो तेज दिखाया है उसका जज्बा पूरी दुनिया में प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक बाजार क्षेत्र से ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी का विशेष लगाव था। जब यहां शिक्षा का केंद्र नही था, तब ब्रह्मलीन गुरु दिग्विजयनाथ के नाम पर पूज्य अवेद्यनाथ जी ने इंटर कॉलेज की स्थापना इस क्षेत्र में की। बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज भी उन्ही के प्रयासों से संभव हुआ। जिस डिग्री को प्राप्त करने के लिए छात्र छात्राओं को 70 किलोमीटर दूर गोरखपुर जाना पड़ता था, आज वह यहीं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि महराजगंज चौक बाजार क्षेत्र अब विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनो मे रोजगार की सम्भावनाओं को तेजी से बढ़ाने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed