फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Independence Day will be celebrated with enthusiasm in the district today

Maharajganj News: जिले में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Thu, 15 Aug 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Independence Day will be celebrated with enthusiasm in the district today
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस बृहस्पतिवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिले भर में विविध आयोजनों से जहां हर वर्ग के लोग स्वतंत्रता के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएंगे। वहीं देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदों व सेनानियों को याद भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी व निजी कार्यालयों में सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं स्कूलों में सुबह दस बजे से झंडा फहराया जाएगा। सरकारी भवन झालरों से सजाए गए हैं। घरों कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगा है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे से कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी, पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक, विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सभी सरकारी कार्यालयों व अन्य संस्थाओं पर सुबह आठ बजे से विभागाध्यक्षों की देखरेख में ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान होगा। इसके उपरांत सभी राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ लेंगे। उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी भी शहीदों से जुड़े स्थलों पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चे निकालेंगे प्रभातफेरी

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में झंडा फहराया जाएगा व राष्ट्रगान होगा। इससे पूर्व विद्यार्थियों की ओर से संबंधित ग्राम अथवा नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। झंडा फहराने के बाद स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए मिष्ठान वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed