फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   incrochment

नाली निर्माण के साथ ही तोड़े जा रहे भवन

Mon, 16 Sep 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
incrochment
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास एनएच 730 पर नाली बनाते कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
नाली निर्माण के साथ ही तोड़े जा रहे भवन
विज्ञापन

शहर में पेयजल, संचार व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा किए जाने के साथ ही सड़क निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले भवनों को प्रशासन व पुलिस के सहयोग से कार्यदायी संस्था एनएचएआई ध्वस्त भी करा रही है। शुरूआती दौर में नोकझोंक के साथ टूटे आशियानों को लेकर लोगों में आक्रोश भी रहा लेकिन अब लोग स्वयं ही सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले भवनों को तोड़वाने में सहयोग दे रहे हैं। रविवार को कहीं घर टूट रहा था तो कहीं ध्वस्तीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त संचार व्यवस्था, पेयजल के लिए लगी पाइप लाइन को कर्मचारी ठीक करते दिखे।
फरेंदा रोड पर सड़क निर्माण के साथ ही नाली बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टूटी हुई पेयजल पाइपलाइन व फोन की कटी हुई लाइनों को कर्मचारी ठीक करने जुटे रहे। वैसे भी शहर में तमाम स्थानों पर ब्राडबैंड सेवा ठप है। वहीं पेयजल पाइप लाइन टूट जाने से करीब छह मुहल्ले में पानी के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर मुहल्ले के रहने वाले गोविंद वर्मा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान के कुछ हिस्से को गिरा दिया गया है। मकान तोड़ने में काफी मजदूरी लग गई। शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता मणिकांत अग्रवाल ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सड़क के साथ ही नाली का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। ताकि जल निकासी की समस्या न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed