फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increasing fog and cold will drop the graph of oilseed production

Maharajganj News: बढ़ता कोहरा और ठंड तिलहन उत्पादन का गिराएगा ग्राफ

Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Increasing fog and cold will drop the graph of oilseed production
महराजगंज। पिछले दिनों से कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। कोहरे का सर्वाधिक असर तिलहन की खेती सरसों पर पड़ने की संभावना है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिसंबर के आखिरी सप्ताह से बिगड़े मौसम से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है और कोहरा भी घना हो रहा है। मौजूदा समय में सरसों में फूल आ गए हैं। कोहरा और पाले से फूल गिरने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जनपद में तिलहन का अच्छा खासा रकबा है। मौजूदा समय में 26760 हेक्टेयर रकबे में सरसों ही फसल बोई गई है।
विज्ञापन

किसान राधेश्याम चौधरी, अजय पटेल, संजय मालवीय व गणेश तिवारी का कहना है कि अबतक के मौसम के लिहाज से सरसों की फसल ठीक थी, लेकिन पिछले 10 दिन से बढ़ती ठंड और कोहरे से उत्पादन का ग्राफ गिरेगा, क्योंकि सरसों के फूल गिर जा रहे हैं। इसी प्रकार तीन हजार हेक्टेयर में आलू बोया गया है। कोहरे से आलू को भी नुकसान है। साथ-साथ अन्य सब्जियों पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे की अधिकता से पौधों की आंतरिक क्रियाएं प्रभावित होती हैं। कोहरा कई दिनों तक छाए रहने और हवा में ज्यादा नमी से सरसों, आलू, बैंगन, टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी को झुलसा से नुकसान होगा। चेपा कीट, रतुवा रोग, मटर में सफेद चूर्ण से फली में दाना हल्का होगा। यह मौसम गेहूं उत्पादन के लिहाज से अनुकूल है।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed