फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Include in routine yoga, stay healthy

दिनचर्या में शामिल करें योग, रहेंगे निरोग

Mon, 18 Mar 2019 12:54 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Include in routine yoga, stay healthy
दिनचर्या में शामिल करें योग, रहेंगे निरोग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर में सेहत की पाठशाला आयोजित हुई। इसमें छात्राओं को स्वस्थ रहने का तरीका बताया गया। उन्हें योग अपनाकर निरोग रहने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खून की कमी दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों से निपटने के तरीके बताए गए। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज के समय में हर कोई तनावग्रस्त है। अनियमित खानपान का भी लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने स्वच्छता के फायदे और इंसेफेलाइटिस से बचाव के तरीके बताए। विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर प्रीती श्रीवास्तव ने डायटिंग और अधिक कसरत करने की प्रवृति के प्रति सचेत किया। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय पर पर्याप्त मात्रा में भोजन लेना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए खेलों में हिस्सा लेने की सलाह दी। अध्यापिका मीना गुप्ता ने कहा कि सेहत की पाठशाला में बेटियों को ज्ञानवर्धक जानकारी मिली। उन्होंने छात्राओं को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। इस दौरान भावना श्रीवास्तव, मुन्नी पासवान व अन्य अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। छात्रा अमृता शुक्ला ने कहा कि सेहत की पाठशाला में अहम जानकारियां मिलीं। योग के माध्यम से निरोग रहने का तरीका बेहतर लगा। छात्रा सोनिका ने कहा कि पाठशाला में जो जानकारी मिली उस पर अमल कर स्वस्थ रहने का प्रयास करूंगी। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए।  छात्रा ज्योति भारती ने कहा कि खानपान में लापरवाही का सेहत पर कितना बुरा असर पड़ सकता है, इसे चिकित्सकों ने बेहतर ढंग से समझाया।  छात्रा सुनीता कन्नौजिया ने कहा कि कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला। चिकित्सकों ने छात्राओं के हर सवाल का जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed