फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   incharge not reach in flag ceremony

सीएचसी बनकटी के झंडारोहण में नहीं पहुंचे अधीक्षक

Mon, 16 Aug 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
incharge not reach in flag ceremony
सीएचसी बनकटी के झंडारोहण में नहीं पहुंचे अधीक्षक
विज्ञापन

- झंडारोहण के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक नहीं रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में झंडारोहण के दौरान अधीक्षक नहीं पहुंचे। झंडारोहण के दौरान कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद नहीं रहे।
सीएचसी बनकटी मे करीब 15 दिन पूर्व डॉ. उमेश चंद्रा को नये अधीक्षक के रूप में तैनाती मिली है। लेकिन दो अधीक्षक के आपसी विवाद का असर अब अस्पताल के संचालन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। विवाद के कारण निवर्तमान व वर्तमान अधीक्षक स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण में नहीं पहुंचे। जिसकी शिकायत किसी ने सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव से की तो तत्काल एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद सीएचसी बनकटी पहुंच गए। जिसकी जांच में चिकित्सकों के साथ अधीक्षक की लापरवाही भी सामने आ गई। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि झंडारोहण में चिकित्सकों का न पहुंचना लापरवाही है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस संबंध में नए अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि कल तक जिसके पास चार्ज था उनको झंडारोहण में पहुंचना चाहिए था। हम गोरखपुर के चरगावां में झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं निवर्तमान अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया कि हम अधीक्षक पद पर नहीं हैं। जो नए अधीक्षक हैं उनको कार्यक्रम में मौजूद रहना चाहिए था। हम सदर अस्पताल गोरखपुर में आयोजित झंडारोहण कायक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed