फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incentive amount to drivers and operators

चालकों-परिचालकों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 19 Mar 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Incentive amount to drivers and operators
चालकों-परिचालकों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सड़क परिवहन निगम की तरफ से होली के मौके पर 17 मार्च से 24 मार्च तक आठ दिन लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालक को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 2800 रुपये मिलेंगे। अधिक चलने पर संविदा पर तैनात चालकों व परिचालकों को भी 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन निगम के वर्कशाप में काम करने वाले कर्मचारियों को भी लगातार ड्यूटी पर पर प्रोत्साहन राशि के रूप में 850 रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की ओर से  होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया है। रोजगार के चक्कर में प्रदेश के विभिन्न जिलों व प्रदेश के बाहर जाकर काम करने वाले लोग होली के मौके पर अपने घर आते हैं। इसलिए होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को बसें पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। होली पर सड़क परिवहन निगम के चालक और परिचालक सहित अन्य कर्मचारी भी अवकाश पर जाना चाहते हैं जबकि होली पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ जाती है। चालकों, परिचालकों की कमी का असर निगम का आय पर भी पड़ता है। इसको देखते हुए सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने 17 से 24 मार्च तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश जारी किया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि यदि चालक और परिचालक आठ दिन लगातार ड्यूटी करते हैं और प्रतिदिन 300 किलोमीटर बसों का परिचालन करते हैं तो ऐसे चालकों और परिचालकों को 2800 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि आठ दिन 300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करते हैं तो संबंधित चालकों और परिचालकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed