फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the district, 1,498 patients underwent testing, with women accounting for the largest number.

Maharajganj News: बदलते मौसम में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, 41 पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला

Mon, 26 Oct 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
In the district, 1,498 patients underwent testing, with women accounting for the largest number.
महराजगंज। बदलते मौसम के साथ जिले में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिले के 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1498 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों की सलाह पर दवाएं लीं।
विज्ञापन

मरीजों में 777 महिलाएं, 652 पुरुष और 69 बच्चे शामिल रहे। फरेंदा क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वायरल फीवर के मरीज पहुंचे। वहीं, ठंड का मौसम नजदीक आने के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित मरीज भी उपचार कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे में चिकित्साधिकारी डॉ. सीबी पांडेय ने 32 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अधिक मरीज पहुंचे। वायरल फीवर, चर्मरोग, मधुमेह व अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों में फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी, लोक विद्या पीठ नगर में 36 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. मुकेश गुप्ता की विद्यालय में इमरजेंसी ड्यूटी लगने के कारण फार्मासिस्ट अरुण चतुर्वेदी ने मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया। यहां तेज बुखार, खांसी, कमजोरी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत वाले मरीज पहुंचे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में भी 36 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. दुर्विजय और फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह ने मरीजों को दवाएं दीं। चिकित्सक के अनुसार, बदलते मौसम में वायरल फीवर के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।

नौतनवा में 32 मरीजों का उपचार
नौतनवा नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां डॉ. रेशमा खातून ने कुल 32 मरीजों की जांच कर उपचार किया। मरीजों में शरीर में सूजन, खून की कमी, खुजली, सिर दर्द, खांसी और बुखार की शिकायत वाले लोग शामिल रहे। गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक सलाह दी गई। चिकित्सक ने मरीजों को बीमारी के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। मेले में फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एलटी तरुण तिवारी और सेराज खान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
बोले अधिकारी
जिले के 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 1498 मरीजों ने जांच कराकर दवाएं लीं। इनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही।
डॉ. केपी सिंह, नोडल अधिकारी, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed