{"_id":"5c339f6dbdec2256e821f3e1","slug":"in-response-to-the-three-sdms-coming-out-of-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में न आने पर तीन एसडीएम से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में न आने पर तीन एसडीएम से जवाब तलब
Tue, 08 Jan 2019 12:20 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैठक में न आने पर तीन एसडीएम से जवाब तलब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बीच बैठक में उपस्थित न होने पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी इंद्रभूषण वर्मा को एसडीएम निचलौल, फरेंदा व सदर को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए परसा राजा में बनाए गए मतदेय स्थल को बदले जाने के प्रस्ताव पर इसे बदलकर प्राथमिक विद्यालय सेमरा राजा में कर दिया गया है। बूथ संख्या 410 एंग्लो संस्कृत विद्यालय घुघली को संशोधित कर प्राथमिक विद्यालय घुघली प्रथम में कर दिया गया है। बूथ संख्या 411 एंग्लो संस्कृत विद्यालय को संशोधित कर मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय घुघली प्रथम में कर दिया गया है। इस प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई। डीएम ने बताया कि निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को किया जाएगा। इसलिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अपने अपने बूथ लेबल एजेंट के बारे में सूचना निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उन्होंने एडीएम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि 12 जनवरी को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ एवं बूथ लेबल अफसरों की बैठक कराएं। निर्वाचन नामावलियों को ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में पढ़वाकर सुनाएं। ताकि उसमें किसी प्रकार की कमी न रहे। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में जिले में सभी विधान सभा क्षेत्रों के कुल 45658 मतदाताओं के नाम बढ़ाए जा सकते हैं। इस मौके पर कांग्रेस के गोपाल शाही, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सतीश कुमार, बसपा के तबारक हुसैन, सपा के जगदम्बा गुप्ता, भाजपा के परदेशी रविदास आदि मौजूद रहे।