{"_id":"6666e8b686b987e91a0aedca","slug":"in-maharajganj-a-husband-strangled-his-wife-to-death-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गला दबाकर हुई थी गुंजा की हत्या, डीजे पर पति संग किया था डांस; रात में पत्नी का कर किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गला दबाकर हुई थी गुंजा की हत्या, डीजे पर पति संग किया था डांस; रात में पत्नी का कर किया कत्ल
Mon, 10 Jun 2024 05:21 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:21 PM IST
सार
रविवार भोर में पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। सुबह घर के लोग जब दोनों को जगाने के लिए गए तो देखा गुंजा बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के बाद पुलिस ने आरोपी पति पर पत्नी की दहेज हत्या समेत तमाम धाराओं में केस पंजीकृत कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक गुंजा की फाइल फोटो और घर के बाहर जुटी भीड़ व पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरजादपुर टोला सेवतरा में बीते शनिवार की रात में गूंजा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही उसका फोन बंद है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना कस्बा निवासी रवि अपनी 20 वर्षीय पत्नी गुंजा के साथ अपने ससुराल में मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम के दौरान गुंजा संग उसने डीजे पर डांस भी किया था। शनिवार देर रात में खाना खाने के बाद गांव में ही रबि अपने मामा महेंद्र प्रसाद के घर पत्नी के साथ सोने चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार भोर में पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। सुबह घर के लोग जब दोनों को जगाने के लिए गए तो देखा गुंजा बिस्तर पर मृत पड़ी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के बाद पुलिस ने आरोपी पति पर पत्नी की दहेज हत्या समेत तमाम धाराओं में केस पंजीकृत कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मृतका की माता रमावती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रबि निवासी नौतनवा कस्बा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।