फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   in 20 villages no proposal for kota shop

20 ग्राम पंचायतों में कोटे की दुकान को प्रस्ताव नहीं मिला

Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
in 20 villages no proposal for kota shop
20 ग्राम पंचायतों में कोटे की दुकान को प्रस्ताव नहीं मिला
विज्ञापन

रिक्त दुकानों के चयन को लेकर समूहों से प्रस्ताव मांगा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समूहों के माध्यम से भी उचित दर की दुकान को संचालित किए जाने के प्रयास जारी हैं। जिले में अब भी 20 ग्राम पंचायतों में दुकान के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। पात्रता रखने वालों का प्रस्ताव मिलने पर आवंटन संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

शासन के निर्देश पर जिले में बेहतर काम करने वाले समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गांवों के कोटे की दुकानों का आवंटन किया जाना है। मंशा है कि समूह के जिम्मेदार जहां निष्पक्ष रूप से राशन आदि का वितरण करेंगे, वहीं, उसके माध्यम से वे आत्मनिर्भर भी बनेंगे। अभी तक जिले के जिन 20 स्थलों से विभाग को कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, उसमें घुघुली का टेढ़वा, नौतनवा का खैरहवा दूबे, लक्ष्मीपुर का लक्ष्मीपुर कैथवलिया, बकैनिया हरैया व टेढ़ी, परतावल का पिपरा लाला, महुअवा-महुई व बेलासपुर, मिठौरा का बौलिया राजा, भागाटार व पिपरा गुरु गोविंद राय, फरेंदा का डंडवार खुर्द, सेमरा महाराज व बनकटी, बृजमनगंज का गुरचिया, सिसवा का रामपुर खुर्द, बगही, सोफड़ा व गौरी बढ़ेपुरवा तथा निचलौल का हरगावां हैं। जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ल ने बताया कि रिक्त दुकानों के चयन को लेकर समूहों से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलने के उपरांत चयन का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed