फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If there are no resources or employees, how will the fire be extinguished?

Maharajganj News: संसाधन न कर्मचारी, लगेगी आग तो बुझेगी कैसे

Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
If there are no resources or employees, how will the fire be extinguished?
महराजगंज। ठंड बीत गई। गर्मी का आगाज हो चुका है। गेहूं की फसल खेतों में लहलहा रही है। अग्निशमन विभाग जिले में आग बुझाने के संसाधन और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में अगर कहीं आग लगी तो कैसे बुझेगी यह चिंतनीय है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धनेवा तथा सिसवा बाजार में पहले से ही अग्निशमन केंद्र संचालित हैं, जबकि निचलौल तहसील क्षेत्र में एक केंद्र निर्माणाधीन है। फरेंदा व नौतनवा तहसील में भूमि मिलने के बाद भी अभी तक वहां पर केंद्र का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण पूरे जिले में आग से बचाव के लिए प्रबंध धनेवा व सिसवा केंद्र के वाहनों व कर्मियों के भरोसे ही होता है।
विज्ञापन

जिले में वाहनों की उपलब्धता पर नजर डालें तो तीन वाटर टेंडर (बड़े वाहन), तीन वाटर मिस्ट वाहन (400 लीटर क्षमता वाले) तथा तीन बोलेेरो कैंपर (पंप के साथ) उपलब्ध हैं। ये नौ वाहन जिले की आवश्यकता को देखते हुए नाकाफी हैं। 12 ब्लॉक वाले इस जिले में यदि किसी वजह से एक समय में कई जगहों पर आग लग गई तो क्षति को रोक पाना मुश्किल होगा। आग से बचाव के लिए जिम्मेदारों को संसाधनों की व्यवस्था को और मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed