फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   I came DDO party official

डीडीओ के पक्ष में आए अफसर

Wed, 30 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 30 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
 पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह और जिला विकास अधिकारी का झगड़ा तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भी पूरे दिन इस मुद्दे पर विकास भवन में चर्चा होती रही। ब्लॉक प्रमुख के जांच को लेकर उठे विवाद पर मुख्यालय के अधिकारी और पूर्व सांसद आमने सामने आ गए हैं। विकास भवन के अधिकारियों ने लामबंद होकर डीएम को ज्ञापन दिया। पूर्व सांसद पर नियम विरुद्ध कार्य के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। अधिकारी इस लड़ाई को मुख्यमंत्री के चौखट तक ले जाने के लिए कमर कस रहे हैं।
विज्ञापन


 अधिकारियों ने कहा कि पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह प्रभारी मंत्री के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को अपशब्द कहा। सहायक निबंधक, सहकारिता,मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्घ अपशब्दों का प्रयोग किया। जिला पंचायत राज अधिकारी को भी सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी दी। कहा कि जिला विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत घुघली के विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की शिकायत संबंधी जांच को प्रभावित करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


 जिससे जिला विकास अधिकारी को मानसिक पीड़ा हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शासन के मंशा के अनरूप कार्यों को करने में काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने डीएम से गुहार लगाई है इस संबंध में उचित निर्णय लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। पूर्व सांसद के इस रैवेये को मुख्यमंत्री को सूचित किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में अगर मुख्यमंत्री को नहीं बताया गया तो समस्त अधिकारी सामूहिक रूप से स्थानांतरण के लिए मुख्यंमत्री को पत्र प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed