{"_id":"5ccde144bdec2207903d499d","slug":"hungama-00","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम की सभा में महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम की सभा में महिला ने किया हंगामा
Sun, 05 May 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय
Maharajganj
Maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 05 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
महिला को ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
महराजगंज। मुजूरी कस्बे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सभा में पहुंची एक वृद्ध महिला ने अचानक हंगामा कर दिया। आननफानन में महिला पुलिसकर्मी उसे सभा स्थल से बाहर ले गईं। तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। महिला पेेंशन की मांग कर रही थी। उसने भीड़ में चिल्लाना शुरू कर दिया कि मुझे पेंशन नहीं मिल रही है। उधर, डिप्टी सीएम सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। जनसभा स्थल पर खड़े कुछ लोग चर्चा करने लगे कि यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई।
मुजूरी कस्बे की 63 वर्षीय मेवाती देवी डिप्टी सीएम का भाषण सुनने जनसभा स्थल पर पहुंची। कुछ देर वह उनकी बातों को सुनती रहीं, लेकिन जब वह सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे, तभी महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। मेवाती ने रोते हुए कहा कि मेरी पेंशन नहीं आ रहा है। पूछने पर अधिकारी-कर्मचारी कुछ बताते नहीं हैं। कई माह से पेंशन नहीं मिल रही है। महिला ने जब चिल्लाना शुरू किया तो मंच पर बैठे नेता पसीना पोछने लगे। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे ार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। फिर वह लौटकर नहीं आई।