फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hundreds of books will be available with just one click, 1.17 lakh students will benefit

Maharajganj News: एक क्लिक पर सामने होंगी सैकड़ों किताबें 1.17 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

Fri, 30 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of books will be available with just one click, 1.17 lakh students will benefit
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से स्थापित जिला मुख्यालय की राजकीय लाइब्रेरी अब आधुनिक सुविधाओं से लैस की जाएगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में इसे अपग्रेड करते हुए ई-ग्रंथालय से संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद लाइब्रेरी पहुंचकर कोई भी किताब पढ़ी जा सकेगी। जो किताबें लाइब्रेरी में नहीं होंगी, उसको डिजिटल रूप पढ़ा जा सकेगा। इसका लाभ माध्यमिक शिक्षा परिषद के 1.17 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 278 माध्यमिक स्कूलों का संचालन हाेता है। इनके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल में बने भवन में राजकीय पुस्तकालय की व्यवस्था है। यहां विभिन्न विषयों की पुस्तकें जो माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के लिए जरूरी हैं, उनका संकलन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल लाइब्रेरी में ऑनलाइन सुविधा बढ़ाई गई, जिसके बाद यहां लैपटॉप व स्मार्टफोन संचालकों को वाईफाई की सुविधा निश्चित समय तक के लिए मिलने लगी। साथ ही प्रतियाेगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को कॅरियर से जुड़ी पत्र व पत्रिकाओं के साथ अतिरिक्त सुविधा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई, जिससे युवाओं को गांव में ही सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed