फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hot clothes market decorating

ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों का बाजार सजा

Wed, 25 Nov 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hot clothes market decorating
ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों का बाजार सजा
विज्ञापन

दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ी
बाजार में चहल पहल से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। गर्म कपड़ों की जरूरत लोगों को महसूस हो रही है। बाजार में इसका असर भी दिख रहा है। बाजार में गर्म कपड़े, गीजर व हीटर का बाजार गर्म है। बढ़ रही ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े खरीदने के लिए विवश कर दिया है। बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे आदि की मांग बढ़ गई है। कंबल, शॉल, स्वेटर, की बिक्री में इजाफा हुआ है। इससे दुकानदारों के चेहरों की रौनक लौट आई है, साथ ही इस बीच ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में सेल बोर्ड भी लगा रखा है।
शहर में इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री में उछाल है। ऐसे में गर्म कपड़ों के कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। सर्दी कम होने के कारण लोगों को गर्म कपड़ों की खरीदारी पर कोई ध्यान नहीं था। लेकिन, वर्तमान में बढ़ रही ठंड ने गर्म कपड़े खरीदने पर सभी को मजबूर कर दिया है। सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, मफलर, टोपी व इनर के साथ-साथ घर के लिए भी कंबल रजाई की खरीद लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों रूम हीटर व गीजर की बिक्री ठीक हो रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार ठंड में कारोबार अच्छा होगा। लॉकडाउन के दौरान तो कारोबार ज्यादा प्रभावित हुआ था, लेकिन अब बाजार में ग्राहकों की हलचल देकर अच्छी खासी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित वर्मा, कारोबारी
इस बार लग रहा था कि गर्म कपड़ों का कारोबार मंदा रहेगा, लेकिन बीते सप्ताह गर्म कपड़ों के बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। दस्ताने, इनर, टोपी की बिक्री बढ़ी है। बच्चों और बड़ों के लिए ऊनी कैप खरीदे जा रहे हैं, जबकि महिलाओं को प्रिंटेड कार्डिगन और डिजाइनर व फर लगी जैकेट खूब भा रही है।
रवि गोयनका, गारमेंट्स विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed