{"_id":"662849872cc07239d30280d6","slug":"honor-to-the-girl-who-topped-the-school-in-high-school-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-120788-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईस्कूल में विद्यालय टॉप करने वाली छात्रा का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईस्कूल में विद्यालय टॉप करने वाली छात्रा का सम्मान
Wed, 24 Apr 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के भैया फरेंदा में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की हाईस्कूल टॉपर छात्रा कंचन गुप्ता को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर छात्रा का हौसला बढ़ाया। कंचन गुप्ता ने हाईस्कूल मे 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि छात्रा कंचन गुप्ता ने सीमित संसाधनों में जो मुकाम हासिल किया है उससे अन्य छात्र प्रेरणा लें। बेहतर अंक लाकर परिवार व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। साहू कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसरन गुप्ता ने कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ग्राम प्रधान सुकांत शर्मा, विनोद गुप्ता, नीरज गुप्ता मौजूद रहे। संवाद