{"_id":"63ade2550a1fd6351f11d99e","slug":"hindrance-removed-by-mutual-consent-indian-trucks-move-forward-maharajganj-news-gkp462587192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आपसी सहमति से दूर हुई अड़चन, आगे बढ़े भारतीय ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आपसी सहमति से दूर हुई अड़चन, आगे बढ़े भारतीय ट्रक
Fri, 30 Dec 2022 01:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 01:33 PM IST
सार
बेलहिया भंसार कार्यालय में बृहस्पतिवार को 40 भारतीय ट्रकों के चालको ने अपने ट्रकों से सात टन माल खाली कर पोखरा, काठमांडो के लिए रवाना हुए। कुछ चालकों ने पूरा माल सरहद के भंसार कार्यालय में खाली कर दिया। नेपाल के नियम के अनुसार, 10 चक्का ट्रक 17 टन, 12 चक्का ट्रक 21 टन, 14 चक्का ट्रक 25 टन, 18 चक्का 28 टन और 22 चक्का ट्रक 33 टन सामान ले जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय गाड़ियों से माल पल्टी करते नेपाल में लेबर।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
भारतीय ट्रक चालक बुधवार को नेपाली भार क्षमता के मुताबिक माल लादकर आगे बढ़े। इसके अलावा कुछ ट्रक संचालकों ने कथित ओवरलोड माल नेपाली ट्रकों के जरिये आगे पहुंचाया। इस तरह से आपसी सहमति से समस्या का फौरी समाधान निकला। दरअसल नेपाल में पश्चिमांचल, पूरब यातायात व्यवसायी समिति और ट्रक यातायात समिति ने भारतीय ट्रकों को ओवरलोड बताकर भैरहवा से आगे बढ़ने पर रोक लगा दी है। इस वजह से भारतीय ट्रक संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बेलहिया भंसार कार्यालय में बृहस्पतिवार को 40 भारतीय ट्रकों के चालको ने अपने ट्रकों से सात टन माल खाली कर पोखरा, काठमांडो के लिए रवाना हुए। कुछ चालकों ने पूरा माल सरहद के भंसार कार्यालय में खाली कर दिया। नेपाल के नियम के अनुसार, 10 चक्का ट्रक 17 टन, 12 चक्का ट्रक 21 टन, 14 चक्का ट्रक 25 टन, 18 चक्का 28 टन और 22 चक्का ट्रक 33 टन सामान ले जा सकता है। इससे ज्यादा होने पर ओवरलोड माना जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में भारत से जाने वाले 14 चक्का ट्रक 28 टन, 18 चक्का ट्रक 34 टन और 22 चक्का ट्रक 42 टन सामान लेकर नेपाल जा रहा है तो वहां ओवरलोड माना जा रहा है। इस वजह से रास्ते में सामान उतारना पड़ रहा है। इसके बाद दोनों देशों के ट्रक संचालकों में सहमति बनी है कि ओवरलोड माल नेपाल के ट्रक आगे ले जाएंगे। हालांकि फेडरेशन ऑफ नेपाल यातायात संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकराज पोखरेल का कहना है कि नेपाल सरकार को भारतीय ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो ट्रकों को रोकने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
मार्वल लेकर राजस्थान के किशनगढ से आया था। भारतीय नियम के अनुसार वजन क्षमता मानक के अनुसार है। नेपाल में सात टन अधिक बताया गया। भाड़ा भी 30 हजार काटा जा रहा है, इसलिए सामान बेलहिया भंसार में खाली कर जा रहा हूं। -ऋषिकेश, चालक, राजस्थान
नारायण घाट के लिए कोयला लदा है। तीन दिनों से भंसार पास कर बेलहिया के बाइपास पर खड़ा हूं। आगे जाने की इजाजत नहीं मिल रही है। नेपाल के व्यापारी से वार्ता हुई है। नेपाल यातायात मानक के अनुसार शेष कोयला नेपाली गाड़ी में भेजा जाएगा।- हरिओम, चालक, फैजाबाद
नेपाल के अंदर चलने के लिए नेपाली ट्रक चालकों के पास भाड़ा नहीं है। भारतीय ट्रक चालक गंतव्य तक माल पहुंचा दे रहे हैं। हम लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या है। बेलहिया भंसार से सामान ढोने के लिए मिल रहा है। -सीताराम, पाल्पा, नेपाली चालक
भारतीय गाड़ी से सामान मिलने से नेपाली ट्रक चालक की समस्या दूर हो जाएगी। नेपाल के ट्रक को भाड़ा मिलता रहेगा तो समस्या नहीं होगी। सबका काम चलता रहे, यही सबको सोचना चाहिए। -कृष्णा पोखरेल, नेपाली ट्रक चालक