{"_id":"64e509cd362483fa9a072c94","slug":"high-security-number-plate-investigation-started-in-the-city-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4355-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में शुरू हुई हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में शुरू हुई हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट की जांच
विज्ञापन
सक्सेना चौराहे पर हाई सिक्योरिटी नंबर को लेकर चालान करते यातायात निरीक्षक गुलाब यादव।संवाद
यातायात पुलिस ने शुरू की सख्ती, नंबर प्लेट की बारकोड की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट को लेकर यातायात पुलिस सख्त हो गई है। नगर प्लेट में बार कोड की जांच करने के साथ ही बगैर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन को चालान किया गया। पुलिस की कार्रवाई से बगैर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
मंगलवार को अमर उजाला में 700 दीजिए, 3 दिन में मिल जाएगी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने जांच तेज कर दी। शहर में सक्सेना चौक पर वाहनों की जांच हुई। इस बीच एक बाइक बगैर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट की मिली तो उसका चालान कर दिया गया। चौराहे से होकर गुजरे वाहनों के नंबर प्लेट के बारकोड की जांच बारीकी से की गई। यातायात पुलिस की टीम ने नगर के सक्सेना चौक पर मंगलवार को तीन घंटे जांच की। इस बीच जिनकी गाड़ी पर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा था, वे गलियों के रास्ते गुजरे। शाम करीब चार बजे जांच समाप्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 110 वाहनों का चालान हुआ, इसमें 10 वाहन बगैर हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट के रहे। प्रत्येक वाहन चालक को पांच हजार रुपये जुर्माना भरना पडे़गा।
यातायात निरीक्षक गुलाब यादव ने बताया कि जांच अभियान प्रत्येक दिन चलाया जाएगा। पहले की दिन की जांच फर्जी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट नहीं मिला। नंबर प्लेट के बार कोड की गहन जांच की गई। आने वाले दिनों में गहन जांच जारी रहेगी। अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिले में यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इस पर विशेष ध्यान दें। शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर सुबह व शाम प्रमुखता से जांच अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन 110 वाहनों की जांच कर चालान किया गया है।