फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Help in Furnicher Karobar

ओडिओपी के लिए भी बजट प्रावधान किया

Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Help in Furnicher Karobar
फर्नीचर कारोबार को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद
विज्ञापन

महराजगंज। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बजट में अलग से प्रविधान किया है। इससे जिले में योजना से जुड़े लाभार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ओडीओपी के तहत जिले में फर्नीचर का चयन हुआ है। लकड़ी के इस कारोबार को आगे बढ़ाने में ओडीओपी योजना मददगार साबित हो रही है। इस बार बजट में सरकार ने इसे आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रविधान किया है।
जानकारी के अनुसार जिले में ओडीओपी के तहत 66 लाभार्थी छह करोड़ का ऋण लेकर फर्नीचर का कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा बिना ऋण लिए 750 लोग फर्नीचर कारोबार में जुड़े हैं। इन लाभार्थियों ने विभाग से सिर्फ टूल किट प्राप्त कर निजी स्रोतों से कारोबार को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। फर्नीचर कारोबारियों ने बजट में ओडीओपी के लिए अलग से प्रविधान होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

------------
एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले के लिए फर्नीचर चयनित है। इस कारोबार को आगे बढ़ने के लिए सरकार की ओर किया जाने वाला प्रयास सराहनीय है। आने वाले दिनों में कारोबार तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गुप्ता, फर्नीचर कारोबारी
-------------------
फर्नीचर कारोबार आगे बढ़ रहा है। सरकार ने इसे आगे बढ़ने के लिए ओडीओपी में चयनित किया है। बजट में सरकार ने इसके लिए अलग से प्रविधान कर बेहतर कार्य किया है। इससे कारोबार की मुश्किल दूर होगी।

श्रीभागवत यादव, बागापार
------------------
दो कामन फैसिलिटी सेंटर खुलने का प्रस्ताव जा चुका है। इससे फर्नीचर कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना के तहत चयनित लाथार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्यम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed